औरैया। दिबियापुर में सोशल मीडिया पर महिलाओं, पुरुषों और नाबालिग पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी पर जिला प्रशासन ने मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने कार्रवाई में बताया कि आरोपी लोहिया नगर निवासी विशाल त्रिपाठी शातिर अपराधी है। यह आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं, पुरुषों और नाबालिग बच्चियों को टारगेट करके अभद्र भाषा का प्रयोग करने में शामिल है। आरोपी पर बीएनएस की धारा 129 जी के तहत कार्रवाई की गई है। (संवाद)