फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झपकी आने से कार वाहन से भिड़ी, एक ही परिवार के आठ लोग घायल

Tue, 03 Mar 2026 10:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। आगरा की ओर से आ रही एक कार के चालक को झपकी आने से वह नियंत्रण खो बैठा और आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी एक ही परिवार के बच्चों समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सैफई स्थित अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव उमरैन स्थित पुल के पास मंगलवार तड़के करीब चार बजे हुआ। दिल्ली स्थित डिफेंस कॉलोनी थाना क्षेत्र के इंद्रा कैंप निवासी 60 वर्षीय छोटेलाल परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे जब उनकी कार गांव उमरैन स्थित एक्सप्रेसवे पुल के पास पहुंची, तभी 30 वर्षीय चालक रोहित को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे किसी वाहन से जा टकराई।
इस हादसे में चालक रोहित समेत छोटेलाल (60), तारा देवी (56), मोहित (29), विपिन कुमारी (35), माही (12), यदु (4) और मन्नो (4) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सैफई स्थित अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश जादौन ने बताया कि जानकारी के बाद घायलों को सैफई ले जाया गया था। वहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें