फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से लगी आग, 90 साल की वृद्धा की मौत

Sat, 02 Aug 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से आग लगने के कारण 90 साल की वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा के कपड़े चारपाई के नीचे लटक रहे थे, इसी से वह झुलस गईं। पुलिस ने मौके पर जांच की। इस दौरान परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। घटना बीती रात करीब एक बजे की है।
विज्ञापन

कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव नूराबाद निवासी सूरजमुखी (90) शुक्रवार रात खाना खाने के बाद बरामदे में पड़ी चारपाई पर लेट गईं थीं। इसी दौरान परिजनों ने चारपाई के पास मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती लगा दी।
देर रात करीब एक बजे चारपाई से लटकते कपड़े में अगरबत्ती से आग लग गई। आग बुझाने में वह झुलस गईं। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई थीं।
विज्ञापन

आग बुझाने के बाद परिजन सूरजमुखी को अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुटे थे। तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजनों से पूछताछ की। पौत्र नरेंद्र ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि महिला की आग से जलकर मौत हुई है। परिजनों ने कार्रवाई से मना कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें