फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संविदा कर्मी से मारपीट में पिता-बेटों पर केस

Sat, 02 Aug 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। दो दिन पहले बिजली विभाग के संविदा कर्मी से मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता व उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई संविदा कर्मी की पत्नी की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला लोहिया नगर निवासी महिला अनुपम ने बताया कि उनके पति प्रवीन गांव कैथावा स्थित उपकेंद्र पर टीजी-2 पद पर तैनात हैं। 31 जुलाई को घर जाने के दौरान गांव के विवेक व रितेश ने पति के साथ मारपीट कर दी।
आरोप है कि आरोपी क्रेशचंद्र व उनके बेटे विवेक और रितेश कई दिनों से गाली-गलौज व धमकी दे रहे थे। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर पिता व दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें