फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत

Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। मानसून एक्सप्रेस धीरे-धीरे क्षेत्र में पहुंचने लगी है। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को सोमवार को झमाझम बारिश से राहत मिली है। बारिश शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम बच्चे बाहर निकलकर नहाने लगे। बारिश से पहले आई तेज आंधी से क्षेत्र के कई पेड़ भी उखड़ गए। इस दौरान दीवार गिरने से एक महिला भी घायल हुई है। आंधी से आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

एक हफ्ते से लगातार पारा बढ़ता जा रहा था। भीषण गर्मी और उमस से लोगों के शरीर का पसीना भी नहीं सूख रहा था। सूरज के सख्त तेवर से लोग बाहर भी नहीं निकल रहे थे। इससे दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था। आज शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। पहले तेज आंधी आई। आंधी से बिधूना क्षेत्र में आम, नीम, बबूल आदि के कई पेड़ उखड़ गए। आंधी से आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा हैै।
बिधूना कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्री देवी पत्नी श्रीनिवास त्रिवेदी मोहल्ले में किसी दूसरे के घर जा रही थी। अचानक शिवनारायण त्रिवेदी की दीवार भरभराकर गिर पड़ी जिससे मलबे में दबकर सुरेंद्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर लोगों ने घायल महिला को मलबे से निकालकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी ने निजात मिली है। बच्चे भी घर के बाहर निकलकर बारिश में उछल कूद कर नहाते रहे। इससे किसानों के भी चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिबियापुर में भी शाम को बदली छाने से मौसम सुहावना हो गया। औरैया शहर और आसपास भी बदली छाई रही। इससे लोगों को कड़ी धूप से राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें