फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा: तोगड़िया

Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव यादवों का आरक्षण काटकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। मुसलिम आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा। इसमें चाहे जितना समय लग जाए। वह सोमवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। वह लखनऊ से आगरा जाते समय तिलक इंटर कालेज के प्रवक्ता अनिल दीक्षित के आवास पर रुके थे। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में खुदाई की गई तो वहां भगवान राम से जुड़ी कई चीजें पाईं गईं।
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा। इसमें भले कितना समय क्यों न लग जाए। कहा कि आरक्षण पर न्यायालय के फैसले ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और सपा नेता मुलायम सिंह यादव को अरमानों पर पानी फेर दिया। सोनिया गांधी जहां साढ़े चार प्रतिशत मुसलिमों को आरक्षण देना चाहती हैं वहीं उनसे कई कदम आगे चल रहे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मुसलिमों को 18 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कह रहे हैं, जो संभव नहीं है।
मुलायम सिंह यादव अपनी ही बिरादरी का आरक्षण काटकर मुसलमानों को देने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि भाजपा में चल रही कलह के संबंध में उन्होंने कहा कि उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें