फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग की चहलकदमी पर पुलिस की कांबिंग

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजलपुर (औरैया)। बीहड़ में एक बार फिर गैंग ने पैर जमाना शुरू कर दिया है। गैंग की चहलकदमी की सूचना पर जिले की पुलिस फोर्स शनिवार की सुबह बीहड़ पहुंची। चार घंटे बीहड़ की खाक छानने के बाद फोर्स लौट आई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों ने गैंग के बारे में सूचना दी थी। इसी वजह से कांबिंग की गई।
विज्ञापन

शनिवार की तड़के सुबह बीहड़ के जंगलों में पुलिस फोर्स ने कांबिग की। पुलिस फोर्स ने बीहड़ क्षेत्र के ग्राम अस्ता, मई, दासपुर, मानपुर, जैतपुर, जमालीपुर, कतापाल, नौली, गोहना, रहटौली, जलूपुर, जगतपुर, सिहौली आदि गांवों के आसपास के जंगलों में खाक छानी। लगभग चार घंटे की कांबिंग के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीहड़ में नवोदित गैंग के घूमने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि बीहड़ में एक गैंग की आहट हो रही है जिसमें दो महिलाएं और चार आदमी बीहड़ी क्षेत्र में चहलकदमी करते देखे गए हैं। बताया कि सुबह सात बजे से 11 बजे तक चली कांबिंग में गैंग के होने के संबंध में कोई सुबूत नहीं मिले हैं।
कांबिंग के दौरान सीओ सिटी विद्या सागर मिश्रा, सीओ अजीतमल शिवराज सिंह, एसओ रजनीश कटियार, सर्विलांस प्रभारी मुस्लिम खान, पीआरओ कृष्ण अवतार, ब्रजमोहन वर्मा, पंकज सिंह, चंद्रपाल के अलाव अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें