फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीटेक्निक कालेज का निर्माण अधूरा

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज/औरैया। अजीतमल ब्लाक के ग्राम हैदरपुर में निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक कालेज शासन से बजट न मिलने के कारण अधूरा पड़ा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए यहां के युवाओं को अभी इंतजार करना पडे़गा। औरैया जिला बने तो एक दशक से ऊपर हो गया है, लेकिन यहां अभी तक पालीटेक्निक कालेज नहीं है।
विज्ञापन

12 करोड़ 36 लाख 97 हजार की लागत से बनने वाले इस पालीटेक्निक कालेज का शिलान्यास 13 सितंबर 2009 को हुआ था। बसपा सरकार के तत्कालीन व्यवसायिक एवं प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री सदल प्रसाद ने जून 2010 तक निर्माण पूरा कराये जाने की घोषणा की थी। कालेज में मेकेनिकल , प्रोडक्शन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रानिक की 60-60 सीटें प्रस्तावित थी। प्रस्तावित भवन निर्माण में प्रशासनिक भवन, शैक्षिक भवन, ओवर हैड टैंक, वाउंड्रीबाल, नलकूप, पंप हाउस, छात्रावास और बाह्य स्थल बनाए जाने की योजना थी। मंत्रिमंडल से अशोक दोहरे को बर्खास्त करने के बाद से निर्माण में ग्रहण लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें