फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस ले जाने से रोकने पर दंपति को पीटा

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरदाना में भैंस खोलकर ले जाने से रोकने पर तीन लोगों ने एक व्यक्ति को पीट दिया। चीख पुकार सुनकर बचाने आई पत्नी को भी पीटा। ग्रामीणों ने दोनों को बचाया। घायल दंपति ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है। बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरदाना निवासी रविकांत अपने घर के दरवाजे पर मौजूद था।
विज्ञापन

तभी गांव निवासी लाखन सिंह, राजेश, दद्दू उसकी भैंस खोलकर ले जाने लगे। इसका विरोध करने पर तीनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर उसे बचाने आई उसकी पत्नी उमाकांती को भी पीटा। ग्रामीणों ने दंपति को बचाया।
विज्ञापन

घायल दंपति ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। रविकांत ने बताया कि वह लोग पहले भी तीन भैंस खोल ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें