फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम ने खोदी पाइप लाइन

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर के भगवतीगंज क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों को पिछले लगभग एक माह से पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण जल निगम द्वारा पेयजलापूर्ति के लिए पाइप लाइन शिफ्टिंग के लिए खोद दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप लाइन शिफ्टिंग के लिए पाइप लाइन खोदकर तो डाल दी गई परंतु शिफ्टिंग का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया। भगवतीगंज के लोगों का कहना है कि पिछले लगभग एक माह से लाइन पार क्षेत्र में पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

फफूंद रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के चलते ओवरब्रिज के रास्ते में पड़ रही दिबियापुर में पेयजलापूर्ति की पाइप लाइन शिफ्ट किया जाना था। इसके लिए बाकायदा सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा जल निगम को पाइप लाइन शिफ्टिंग के लिए लिखा पढ़ी की गई थी परंतु जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाइनों को शिफ्ट नहीं किया गया। पिछले दिनों ओवरब्रिज के लिए खुदाई करते समय जहां ककराही बाजार क्षेत्र की पाइप लाइन फट गई।
इसके उपरांत ही जल निगम ने पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य प्रारंभ किया। अब जबकि भगवतीगंज क्षेत्र में रिटेनिंग वाल के लिए खुदाई प्रारंभ हुई तो इस क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिए पड़ी पाइप लाइन भी उखड़ गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों का कहना है कि शेष पाइप लाइन को जलनिगम द्वारा खोद दिया गया। कई दिनों पूर्व पाइपों को बाहर निकाला जा चुका है। परंतु अभी तक पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।
वहीं नगर पंचायतकर्मियों का कहना है कि पाइप लाइन निकाल लिए जाने के कारण मजबूरन भगवतीगंज क्षेत्र की पेयजलापूर्ति बंद करनी पड़ी है। भाजपा के नगर अध्यक्ष अवधेश शुक्ला का कहना है कि एक माह से भगवतीगंज क्षेत्र को पेयजलापूर्ति नहीं मिल पा रही है। जल्द ही इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए। अन्यथा की दशा में दिबियापुर के लोगों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि इस भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें