फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में नगर पंचायत बिधूना के संविदा सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को सपा विधायक को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया है। जल्द मांगेें पूरी न होने पर संविदा सफाई कर्मचारियों ने 8 मई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संघ के प्रांतीय महासचिव नरेश चंद्र प्रेमी के नेतृत्व में आज नगर पंचायत बिधूना संविदा सफाई कर्मचारी रामप्रकाश, सुनील कुमार, जौहरी, सुभाष, अशोक कुमार, जयराम, गिरंद, श्रीपाल, राकेश, रानी देवी, मुकेश, सर्वेश, अजय, धर्मेंद्र, दिलीप कुमार, उमेश, संतोष, राजपाल, मालती, रामचंद्र, सीता देवी, अनीसा देवी, आदेश कुमार, राधा देवी, राजीव कुमार आदि ने नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी की मनमानी के खिलाफ बिधूना नगर की सड़कों पर जमकर नारेबाजी करते हुए सपा विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता को उनके आवास पर जाकर ज्ञापन दिया। विधायक को दिए गए ज्ञापन में संविदा सफाई कर्मचारियों ने 2006 से कार्यरत संविदा सफाई कर्मियों को शासनादेश के मुताबिक 3200 रुपए के स्थान पर 4300 रुपए पारिश्रमिक दिलाने, 11500 रुपए एरियर भुगतान कराने, 100 रुपए वार्षिक पारिश्रमिक दिलाने की मांग शामिल है। नगर पंचायत सफाई कर्मियों ने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं कराया गया तो वे 8 मई से काम बंद हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें