औरैया। मोहल्ला ओमनगर में भारत प्रेरणा मंच कार्यालय में पूर्व सैनिक कल्याण मंच के तत्वावधान में आज के दिन भारत को पाकिस्तान पर मिली विजयी के उपलक्ष्य में शौर्य दिवस मनाया गया। साथ ही 1971 में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा वीरांगनाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सन् 1971 के युद्ध में जनपद के सैनिकों ने भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया था। जनपद के छह सैनिक रामस्वरूप, रघुवीर सिंह, मिश्रीलाल, शिवपाल सिंह, सीताराम व जाहर सिंह ने अपनी शहादत देकर जनपद का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में सभी वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। संचालन संगठन के महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने किया। अजय शुक्ला ने कहा कि जीवन पोथी के हर पन्ने पर अभिमान लिखा पंखा, और रक्त की बूंद-बूंद पर बलिदान लिखा देखा, जिस्म हटाकर जब शहीद को देखा, हमने पर्वत की खेत बफ पर लाल लहू से हिंदुस्तान लिखा देखा पक्ति से शहीदों को याद किया। कार्यक्रम में आझेलाल, श्रीकृष्ण निषाद, रामवीर चौहान, रामपाल आदि लोग मौजूद रहे।