फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और हत्यारोपी ने किया न्यायालय में सरेंडर

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। ग्राम समाधान का पुर्वा में प्लाट विवाद में हुई हत्या के एक और आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। मुख्य आरोपी पहले ही न्यायालय में सरेंडर कर चुका है। गौरतलब रहे कि 18 नवंबर को ग्राम समाधान का पुर्वा में प्लाट के विवाद में ग्राम नीलकंठ पुर्वा निवासी मंजू उर्फ मनोज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के मनोज, उसके भाई आनंद पुत्रगण शिवनारायण एवं मनोज के साले लायक सिंह को नामजद किया गया था। पिछले दिनों मुख्य आरोपी मनोज यादव ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। मंगलवार को दूसरे आरोपी आनंद ने भी न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें