फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीतमल थाने को हाईटेक बनाने की तैयारी शुरू

Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल थाने को मॉडल थाना बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इस दिशा में थाने का निर्माण कराया जा रहा है। इस थाने को हाईटेक बनाने के लिए तैयारी की जा चुकी है। नए साल में अजीतमल मॉडल थाना घोषित हो सकता है।
विज्ञापन

हाईवे पर लूट, टप्पेबाजी, चेन लूट और बाइकर्स बदमाशों की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में बनाए जा रहे हाईटेक मॉडल थाना स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। एक वर्ष पूर्व तत्कालीन एसपी सैय्यद बसीम अहमद ने अजीतमल थाने का निर्माण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जो शासन से मंजूर हो गया था। इसके बाद भूमि अधिग्रहित न होना इस थाने के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा थी। फिर अजीतमल के पुराने थाने को मॉडल थाने के रूप में बनाने का प्रस्ताव एसपी अखिलेश चौरसिया ने शासन को भेजा, जिस पर पुराने थाने को मॉडल थाना बनाए जाने की मंजूरी दे दी गई। अब मॉडल थाने का निर्माण कराने के लिए पुलिस महकमे ने कवायद तेज कर दी है। इस माडल थाने को हाईटेक किए जाने के लिए पूरी तैयारियां जोरों पर चल रहीं है। खास बात यह है
एसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा कि हाइवे में बढ़ती आपराधिक घटनाआें को देखते हुए मॉडल थाना बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। जल्द ही यह थाना हाईटेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें