फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ वन पर शासकीय कार्रवाई के निर्देश

Fri, 10 Oct 2014 05:33 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक की। इसमें खराब कार्य पाए जाने पर डीएम ने एसडीओ वन के विरुद्ध प्रमुख सचिव वन को पत्र भेजकर शासकीय कार्रवाई कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में गायब रहे पांच अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए शिथिल कार्य पर अछल्दा के सहायक कार्यक्रम अधिकारी पंचायत का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष प्रत्रावलियां तीन दिन में उनके समक्ष भिजवाना सुनिश्चित करें। मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान खराब प्रगति से नाराज डीएम ने सीडीओ को एसडीओ वन के विरुद्ध प्रमुख सचिव वन को पत्र भेजकर शासकीय कार्रवाई करवाने के निर्देश दिए। वहीं कार्य में शिथिलता पाए जाने पर डीएम श्रीवास्तव ने अछल्दा ब्लाक के सहायक कार्यक्रम अधिकारी(पंचायत) का अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। वहीं बैठक में गैरहाजिर रहे प्रभागीय निदेशक व, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता भगनीपुर डिवीजन, सहायक मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत), भूमि संरक्षण अधिकारी(अभियंत्रण) को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ शिवराज यादव, पीडी अजय प्रकाश, सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें