फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सक्रिय हुए बिजली चोर

Fri, 12 Sep 2014 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। बिजली विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के बाद भी बिजली चोरों के हौसले कम नहीं हुए हैं। अभी भी लोग कटिया डालकर धड़ल्ले से बिजली चोरी कर रहे हैं। इसकी जानकारी बिजली अधिकारियों को भी है, किंतु इन पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व कस्बा अछल्दा में बिजली चोरों के खिलाफ जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान बहुत से लोगों ने कनेक्शन करवा लिए। कम लोड होने पर उपभोक्ताओं ने अपने लोड बढ़वाए। अभियान बंद होते ही फिर बिजली चोर सक्रिय हो गए। कटिया के कारण कई बार फाल्ट से बिजली गुल भी हो जाती है। इसके अलावा उपभोक्ता कागजाें में दर्ज लोड से अधिक लोड का उपभोग कर रहे हैं। हालत यह है कि कनेक्शन एक किलोवाट का है, जबकि उपभोग लोड 2 किलो वाट से अधिक। इसकी बानगी नहर बाजार हरीगंज बाजार, सराय बाजार ब्लाक चौराहा, कलक्टरगंज, नेबिलगंज, स्टेशन बाजार आदि जगहों पर देखने को मिल सकती है। चाय बनाने वाले दुकानदार भी धड़ल्ले से बिजली चोरी कर रहे हैं। कटिया डालकर कोयला भट्ठी की बजाय इंडक्शन चूल्हों का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें