फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकरी सड़क बनाने पर ठेकेदार को फटकार

Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- भटारोड पर डूडा द्वारा कराया जा रहा निर्माण
- शिकायत पर एसडीएम ने लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल क्षेत्र के मोहल्ला विद्यानगर स्थित भटारोड पर डूडा द्वारा बनाई जा रही सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरतने की शिकायत लोगों ने नगर निकाय समाधान दिवस में की। इस पर एसडीएम ने मौके पर जाकर सड़क का जायजा लिया। उन्हाेंने ठेकेदार को फटकार लगा मानक के अनुसार निर्माण करने की हिदायद दी है।
विज्ञापन

भटारोड पर डूडा द्वारा बनवाई जा रही सड़क ठेकेदार की मनमानी के चलते कहीं चौड़ी तो कही संकरी बन रही है। इस संबंध में मोहल्ले के नादान वर्मा, सुबोध, गोविंद आदि ने शिकायत दर्ज कराई थी। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल चेयरमैन अशोक चक और विद्यानगर के सभासद दीपक सिसौदिया ने भी डीएम को इससे अवगत कराया था। सरकारी अभिलेखाें में दर्ज 8 मीटर चौड़ी सड़क पर नगर पंचायत द्वारा भी पूरी सड़क पर मिट्टी का भराव किया गया था। जबकि डूडा के ठेकेदार द्वारा इस सड़क को कम चौड़ा करके बनाया जा रहा है। इस पर सोमवार को एसडीएम बृजपाल सिंह ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच कर 25 फुट चौड़ाई का चिह्नीकरण कर ठेकेदार को निर्धारित मानक के अनुसार सड़क बनाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें