फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े फायर झोंक अधेड़ की हत्या

Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
- एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गाजीपुर बंबा की पुलिया पर हुई वारदात
विज्ञापन

- घटना के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले
- मृतक कन्नौज का रहने वाला था, जमीन की रंजिश बनी वजह
- मृतक के भतीजे की तहरीर पर पांच पर हत्या का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
एरवाकटरा (औरैया)। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गाजीपुर बंबा की पुलिया के पास बाइक सवार हथियारबंद दो बदमाशों ने जमीनी विवाद के चलते दिनदहाड़े फायर झोंक कर बाइक सवार अधेड़ की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर औरैया और कन्नौज पुलिस मौके पर पहुंचीं। मामले में मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम नगला बिसना, थाना सौरिख, जिला कन्नौज निवासी शिवराम सिंह यादव (50) पुत्र मोहब्बत सिंह बाइक से ग्राम जसोदा नगला तेरहवीं में जा रहे थे। रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे वे गाजीपुर बंबा की पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पर एरवाकटरा थाना पुलिस वहां पहुंची। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। सीओ बिधूना और सौरिख पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के भतीजे राहुल ने ग्राम सरसई थाना करहल जिला मैनपुरी निवासी पप्पू और सुनील पुत्र हाकिम सिंह समेत तीन अज्ञात लोगों पर फायर झोंक कर हत्या करने का आरोप लगाया है। राहुल की तहरीर पर एरवाकटरा पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। राहुल ने हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया है। सीओ बिधूना राजीव कुमार ने बताया कि हत्याकांड का कारण जमीन को लेकर पुरानी रंजिश है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें