फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में छात्रवृत्ति योजना के प्रति दिखी जागरूकता

Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना न केवल शहर में बल्कि गांवों तक भी अपनी पहुंच बना ली है। योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीणांचल की छात्राओं में भी फार्म भरने को लेकर जागरूकता दिखाई दी। गुरुवार को छात्रवृत्ति फार्म भरने को लेकर गरीब व मेधावी छात्राओं ने फार्म भरे।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के प्रति ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं में खासी जागरूकता है। सेंगुर नदी किनारे स्थित गांव हैदरपुर के शिव इंटर कालेज की छात्राएं छात्रवृत्ति फार्म भरने को क्षेत्रीय कार्यालय मुरादगंज पर आईं। इस दौरान विद्यालय की छात्रा कु. सपना, अंकिता, सुमैया खातून, प्रीती, दिव्या, ज्योति, सितारा बानो सहित लगभग एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने अमर उजाला की इस अनूठी छात्रवृत्ति योजना में प्रतिभाग करने के लिए फार्म भरे।
मील का पत्थर साबित होगी योजना
गरीबों के उत्थान के लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। सामाजिक व जनप्रिय कार्यों के प्रति अमर उजाला का यह कदम सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजेंद्र नाथ पांडे
प्रधानाचार्य शिव इंटर कालेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें