फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग कोर्ट की मांग पर प्रदेश व्यापी विरोध आज

Sun, 01 Jun 2014 05:37 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मॉर्निंग कोर्ट की मांग को लेकर आंदोलित वकीलों के समर्थन में उत्तर प्रदेश बार कौंसिल ने 30 मई को पूरे प्रदेश में विरोध दिवस की घोषणा की है। इस दिन प्रदेश के सभी जिलों के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर मॉर्निंग कोर्ट समाप्त किए जाने से प्रभावित 34 जिलों के आंदोलित वकीलों का समर्थन करेंगे। ज्ञात हो कि 26 अप्रैल से जिला जजी औरैया के वकील मॉर्निंग कोर्ट की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सहायक सचिव सुभाष चंद्र पांडेय ने प्रदेश के समस्त जिलों के बार एसोसिएशन को परिपत्र भेजकर 30 मई को विरोध प्रकट करने की सूचना दी है। उन्होंने लिखा है कि बार कौंसिल के उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार अवस्थी के निर्देश पर यह घोषणा जारी की गई है। वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद हाईकोर्ट की फुल कोर्ट ने भी 34 जिलों में प्रात: कालीन अदालत चलाने की मांग को अस्वीकार कर दिया है। जिससे प्रभावित जिलों में चल रही हड़ताल पर असमंजस की स्थिति बन गई है। 30 मई को ही आगरा जिला बार ने मॉर्निंग कोर्ट की मांग कर रहे 34 जिलों की बार की बैठक आगरा में बुलाई है। डीवीए अध्यक्ष सुनील दुबे व महामंत्री शंभूदयाल कुशवाहा ने बताया कि 31 मई को बार कौंसिल की इलाहाबाद में बैठक कर मॉर्निंग कोर्ट की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा ने बताया कि 29 मई को जिला सिविल बार एसोसिएशन की हुई बैठक में हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें