अजीतमल (औरैया)। कसबे के अमावता चौराहा हाईवे पर मंगलवार शाम 5 बजे उरई से आगरा जा रही कार डंपर से टकरा गई। जिससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को कानपुर रेफर किया गया।
जालौन जनपद केे जौहरी बाजार उरई निवासी संदीप माहेश्वरी (41) पुत्र कार्तिक माहेश्वरी (19) व समित पुत्र रामनरेश तिवारी निवासी तुलसीनगर उरई के साथ कार से आगरा जा रहे थे। कार को चालक रमाकांत चतुर्वेदी पुत्र बनवारी लाल द्विवेदी निवासी पाठकपुरा जालौन चला रहा था। जैसे ही उनकी कार कसबे के हाईवे अमावता चौराहे पर पहुंची आगे जा रहे सिक्स लाइन परियोजना के कार्यदायी संस्था ओएसई के डंपर के चालक ने अचानक डंपर मोड़ दिया। इससे कार उससे टकरा गई। हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकाें ने सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।