फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को लूट रहे तीन बदमाशों को दबोचा

Sun, 01 Jun 2014 05:37 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज(औरैया)। गल्ला व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान लोगाें ने तीन बदमाशों को धर दबोचा। बदमाशों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्होंने बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। व्यापारी गल्ला बेचने के बाद रुपये लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

अजीतमल थाना क्षेत्र के लछू की मडैया तिलकपुर निवासी रंजीत पुत्र लाखन सिंह ने गुरुवार को मंडी में गल्ला बेची। 60 हजार रुपये का गल्ला बेचने के बाद वह घर लौट रहा था। लूट की मंशा से तीन बदमाश पहले से हसुलिया ग्राम के पास हाईवे के किनारे घात लगाए बैठे थे। बदमाशों ने लोडर को रोक कर व्यापारी को नीचे उतार लिया। मारपीट करने के बाद रुपये लूटने लगे। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। बदमाश भाग पाते इसके पहले ही ग्रामीण हरकत में आ गए। ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को दबोचकर जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने मिंटू पुत्र फूल सिंह निवासी सेंगनपुटठा, कुवर लाल पुत्र गंगादीन निवासी पुर्वा डोरी चपटा और सलीम पुत्र मुन्ना दलेलनगर हाइवे हसुलिया को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें