फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के अभाव में सूख रहीं फसलें

Tue, 11 Mar 2014 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू (औरैया)। सिंचाई विभाग की उदासीनता से क्षेत्र के बंबों में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। सूखे बंबों के कारण आधा दर्जन गांवों के किसानों को सैकड़ों एकड़ भूमि पर खड़ी फसल सूखने की चिंता सता रही है। इससे उनमें खासा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

अटसू क्षेत्र के ग्राम सबलपुर, दरवटपुर, बरीपुरा, सांफर, मिश्रीपुर, महाराजपुर आदि गांवों की भूमि पर खड़ी फसल की सिंचाई बंबों के पानी पर निर्भर है। इस बार सिंचाई विभाग की उदासीनता के चलते अभी तक बंबों में पानी नहीं छोड़ा जा सका है। इससे उक्त ग्रामों के किसान परेशान हैं। किसान बच्चूपाल, छुन्ना पंडित, कमलेश राजपूत, मंजुल पांडेय, हनुमंत राजपूत, पप्पू नेता आदि ने बताया कि क्षेत्र के किसान अपनी फसल की सिंचाई खाकी बंबा से करते हैं। बताया कि खेतों में तैयार खड़ी गेहूं, बेझर की फसल को अब पानी की जरूरत है। ऐसे में बंबे में पानी न आने के कारण सिंचाई के अभाव में फसलें सूखने की कगार पर हैं। कुलुरुआ बंबा में भी पानी न आने से गेहूं की फसल बर्बाद होने की आशंका है। किसानों ने डीएम से उक्त बंबाें में पानी छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें