दिबियापुर (औरैया)। होली को लेकर दिबियापुर थाने में शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें एसडीएम औरैया, , सीओ ने शांति व्यवस्था कायम रखने के आवश्यक निर्देश दिए। इसमें होली के दिन डीजे पर पाबंदी रखने को कहा गया।
एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव एवं सीओ अमित राय ने दिबियापुर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि होली के हुड़दंग में आपसी विवाद को रोकने के लिए कारगर कदम उठाएं। शराब ठेके 16 एवं 17 मार्च को बंद रहेंगे। यहां मौजूद जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की कि नगर के चौराहों पर डीजे लगाकर युवा हुड़दंग करते हैं। इस पर लगाम कसने के लिए सीओ ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। कहा कि सभी डीजे स्वामियों को ताकीद दें कि होली के दिन किसी भी दशा में डीजे किराए पर न दिया जाए। एसडीएम ने कहा कि होली के साथ ही चुनाव आचार संहिता पर भी ध्यान रखें। बैठक में तय हुआ कि नगर के सभी प्रमुख स्थानों एवं थानाक्षेत्र के संवेदनशील ग्रामों में पुलिस चौकन्नी रहकर ड्यूटी करेगी। ईओ यदुनाथ, थानाध्यक्ष केडी यादव, प्रधान ओमप्रकाश यादव, सभासद सुभाष यादव, सभासद इकरार खां, अख्तर राईन, राहुल अंबेडकर, प्रिंस यादव, राहुल दीक्षित, रामजी सोनी, राजेंद्र यादव, श्रीकृष्ण पिछड़ा आदि मौजूद रहे।