फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, तनाव

Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। थाना दिबियापुर क्षेत्र के लक्षियापुर रंजीतपुर गांव में दो पक्षों में शराब को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान गोली लगने से महिला के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन

बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम लक्षियापुर रंजीतपुर में रामऔतार और बदन के बीच दारुबाजी के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़े में रामऔतार के सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं। घायल ने थाना दिबियापुर में मामले की तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष बदन सिंह ने आरोप लगाया है आरोपियों ने उसकी पुत्रवधू को जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। पुत्रवधू पैर में लगने से गंभीर रुप से घायल हो गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। सूचना पर पहुंचे कंचौसी चौकी इंचार्ज एसआई प्रेमानंद शर्मा ने घायल महिला को अस्पताल के लिए भिजवाया। गांव में तनाव व्याप्त है व पुलिस डेरा डाले हुए है। तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें