फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान के लिए जमीन दिलाने की गुहार

Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पूर्व चिह्नित कब्रिस्तान की जमीन यूपीएसआईडीसी के अधिग्रहीत करने से लखनपुर गांव के 25 मुस्लिम परिवारों को अपनों को दफनाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। भुक्तभोगी परिवारों ने डीेएम को प्रार्थनापत्र देकर कब्रिस्तान के लिए जमीन मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भाग्यनगर विकास खंड के लखनपुर गांव में 25 से अधिक अल्पसंख्यक परिवार रहते हैं। पहले गांव में कब्रिस्तान था। औद्योगिक विकास की आंधी ने कब्रिस्तान का वजूद खत्म कर दिया। गांव के किसानों की भूमि की साथ यूपीएसआईडीसी ने कब्रिस्तान की जमीन का अधिग्रहण कर लिया। इसके बाद से मुस्लिम परिवारों को अपनों की मृत्यु के बाद शव दफनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ।
मंगलवार को लखनपुर के अल्पसंख्यक परिवार के लोगों ने डीएम से मुलाकात
कर कब्रिस्तान के लिए जमीन मुहैया कराने की मांग की। अब्दुल अजीज, नफीस खां, रहीश खां, अब्दुल अजीज, शहनवाज खां, उस्मान खां, हमीदा बेगम आदि ने कब्रिस्तान न होने से आ रही समस्याएं डीएम को बताईं। डीएम एस राजलिंगम ने
विज्ञापन

मांग जायज मानते हुए कब्रिस्तान के लिए जमीन मुहैया कराने का आश्वासन दिया।ग्राम लखनपुर की तरह ग्राम पंचायत सेहुद के अल्पसंख्यकों ने भी इसी आशय का डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मौजे में कब्रिस्तान के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। मौजे के इदरीश मोहम्मद, हेयाज अली, मुन्नू खां, सलमान खां, रहीश खां, साबिर, अब्दुल सलाम, बन्ने खां, फकीरे, कल्लू खां, मो. शहीद, मो. जावेद, मो. नफीस आदि ने डीएम से जमीन मुहैया कराने की गुहार लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें