फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगा नकदी, जेवर उड़ाए

Wed, 23 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के सदर बाजार में ज्वैलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोर दुकान में रखी नकदी और जेवर चुरा ले गए। सुबह दुकान मालिक ने दुकान खोली तो जेवर गायब देख सन्न रह गया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले का शिकायती पत्र दे दिया है। घटना में एक लाख रुपये से अधिक की चोरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

मोहल्ला खिड़की साहब राय निवासी सरताज की ज्वैलर्स की दुकान शहर के होमगंज बाजार में है। रोज की भांति सोमवार को भी वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। रात में चोराें ने मौका पाकर सेंध लगा दी और दुकान में रखे 3500 रुपये नकद व एक लाख रुपए के जेवर चुरा ले गए। मंगलवार सुबह सरताज दुकान खोलने के लिए आया तो दुकान में सेंध लगी देख सन्न रह गया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले का शिकायती पत्र दे दिया है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की। आए दिन हो रहीं चोरी की घटनाआें से व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें