बिधूना (औरैया)। स्थानीय रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव में धनुष यज्ञ लीला और लक्ष्मण- परशुराम प्रसंगों की प्रस्तुति में प्रभावी अभिनय और चुटीले संवादों ने श्रद्धालु दर्शकों को बांधे रखा।
मंगलवार को शिक्षा मंत्री विजय बहादुर पाल और विकलांग कल्याण परिषद के सलाहकार एवं राज्यमंत्री सचिन पति गुप्ता ने रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया।
उन्होंने दर्शकों से भगवान राम के चरित्र का अनुकरण करने का आह्वान किया।
शिक्षा मंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा भगवान राम का नाम लेने मात्र से व्यक्ति अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकता है। विकलांग कल्याण परिषद के सलाहकार व राज्यमंत्री सचिन पति गुप्ता ने कहा मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के आदर्शो पर चल कर भविष्य के साथ समाज का निर्माण किया जा सकता है।
महोत्सव में धनुष यज्ञ लीला प्रसंग की प्रभावी प्रस्तुति ने दर्शकों को बाधे रखा।
धनुष भंग के बाद लक्ष्मण और परशुराम के तीखे संवाद सुन श्रद्धालु रोमांचित होते रहे। रामलीला देखने के लिए सुबह तक दर्शकों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार सर्राफ, लालजी गुप्ता, रामशंकर यादव, स्नेल यादव, बिन्तू गुप्ता, राम जी सेंगर आदि मौजूद रहे।