औरैया। गाली देने से मना करने पर शराबी पिता-पुत्र ने एक युवक को लाठी-डंडा व धारदार हथियार मारकर लहूलुहान कर दिया। जब चीख सुनकर भाई बचाने आया तो उसे भी पीटा। पीड़ित भाइयों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने दोनों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा।
ग्राम निगड़ा निवासी गोरेलाल पुत्र रामसेवक शनिवार की शाम घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी गंाव का ही शिवचरन व उसका पुत्र सतेंद्र कुमार आकर गाली गलौज करने लगे। जब गोरेलाल ने विरोध किया तो उन दोनों लाठी-डंडा व धारदार हथियार से मारना पीटना शुरू कर दिया। युवक की चीख सुनकर उसका बड़ा भाई राजेश कुमार आया तो दोनों ने उसे भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर पिता-पुत्र जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।