फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा महोत्सव में आस्थामय माहौल, डांडिया में झूमे भक्त

Mon, 14 Oct 2013 05:40 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। गेल गांव में दो स्थानों पर चल रहे मां दुर्गा महोत्सव में आस्थामय माहौल बना हुआ है। गेल गांव के क्लब बिल्डिंग में गुरुवार से प्रारंभ हुए दुर्गा महोत्सव स्थल पर गेल की एक महिला कर्मचारी की महिलाओं के विभिन्न रुपों का उकेरती हुई दो पेंटिग लगाईं गईं हैं।
विज्ञापन

गेल गांव के सर्वेश्वर मंदिर परिसर में नवरात्र के पहले दिन से प्रारंभ हुए दुर्गा महोत्सव में प्रतिदिन सुबह शाम भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है। वहीं आज भक्तों द्वारा कन्या भोज आयोजित किया गया। यहां पर उमड़े भक्तों ने कन्याओं को खिलाकर मन्नतें मांनीं। रंजन यादव, दीपक वाष्णेय, राकेश कुमार, मनोज चौहान, एसएस अग्रवाल आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। वहीं गेल गांव के क्लब बिल्डिंग में गुरुवार से प्रारंभ हुए दुर्गा महोत्सव में गेल की इंजीनियर श्वेतारानी की महिलाओं के विभिन्न रुप उकेरती पेंटिंग लगाई गई है। इसमें नारी के विभिन्न रुपों का बखूबी चित्रण किया गया है। अबला से लेकर सबला तक के रुपों से सजी पेंटिंग बरबस ही श्रृद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आती हैं।
श्वेतारानी का कहना है कि नारी के सभी रुपों में चाहे वह गांव की महिला हो या फिर शहर की माडर्न जमाने की युवती, सभी समय पर दुर्गा का रुप धारण कर सकतीं हैं। दिबियापुर में भी विभिन्न पंडालों में सुबह शाम आरती एवं धार्मिक आयोजनों में भक्त उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

औरैया दिबियापुर मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित बालाजी दुर्गा मंदिर में सुबह शाम भजन गायन में महिलाएं पहुंच रहीं हैं। कई जगह महाआरती हुई। गेल गांव के सर्वेश्वर मंदिर में शाम के समय डांडिया में महिलाएं और युवक-युवतियां उमड़ रहीं हैं। रविवार को देर शाम गेल के सर्वेश्वर मंदिर में सजी मां दुर्गा की भव्य झांकी को विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान खासी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें