फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागौरी के दर्शन को उमड़े भक्त

Sun, 13 Oct 2013 05:39 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन धन, संपदा, सौदर्य और नारी सुलभ गुणाें की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की पूजा अर्चना के लिए मंदिराें में सुबह से ही महिलाओं और भक्ताें का तांता लगा रहा। मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वालों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व पर बाबरपुर कस्बे में स्थिति संतोषी माता मंदिर पर दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में मां दुर्गा के नौ रूपाें की अद्भुत झांकियां सजाई गईं। वहीं प्रतिदिन भक्तमां के नौ रूपों की आरती में शामिल होते हैं। अजीतमल नगर के शीतला माता मंदिर पर भक्ताें में देवी झंडा चढ़ाने का सिलसिला जारी है। पहले नगर की गलियाें में बैंड बाजों के साथ झंडाें को भ्रमण कराया जा रहा है। जिसमें भक्त बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार शाम मां शीतला देवी परिवार की ओर से झंडा चढ़ाया गया। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकताओं ने भी झंडा चढ़ाकर मनौती मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें