फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति, पुत्र-पुत्री को घायल कर लूटा

Sun, 13 Oct 2013 05:39 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली से दौ सौ मीटर दूर असलहाधारी बदमाशाें ने की वारदात
विज्ञापन

औरैया। कोतवाली से मात्र दो मीटर की दूरी पर हाईवे रोड स्थित ग्राम समरथपुर में असलहाधारी बदमाशाें ने पल्लेदार के घर धावा बोल दिया और घर में मौजूद लोगों को पीटने के बाद आभूषण व नगदी लूट ले गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकाें ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपति को सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगाें को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। मामले की रिपोर्ट पल्लेदार के ताऊ ने दर्ज कराई है। हालांकि वारदात को कोतवाली पुलिस ने सामान्य चोरी में दर्ज कर इतिश्री पूरी कर ली।
ग्राम समरथपुर निवासी अवध कुमार पुत्र रामअवतार मंडी समिति में पल्लेदारी का काम करता है। रोजाना की तरह शुक्रवार को वह काम निपटाकर घर आया और परिवार के साथ खाना खाने के बाद बरामदे में सो गया। रात के करीब दो बजे असलहाधारी आधा दर्जन बदमाश चहारदीवारी फांदकर घर में प्रवेश कर गए और बरामदे में सो रहे अवध को लाठी व असलहों की बटों से पिटाई शुरू कर दी, इससे वह मरणासन्न होकर बेहोश हो गया। चीख सुनकर अवध की पत्नी रीमा देवी, पुत्र देवेंद्र व पुत्री दिव्या जाग गईं तो बदमाशाें ने उनसे दरवाजा खोलने को कहा। जब उन्होंने दरवाजा खोलने से मना किया तो बदमाशों ने सिलेंडर से प्रहार कर दरवाजा तोड़ दिया और रीमा देवी, देवेंद व दिव्या को भी जमकर पीटा। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़ डेढ़ लाख रुपये के जेवरात व तीस हजार रुपये लेकर घर के मुख्यद्वार से भाग गए। पुत्र देवेंद्र कुमार ने पड़ोसी को जानकारी दी तो पड़ोसी ने उसके ताऊ रामनाथ को मोबाइल से सूचना दी। सूचना पाकर ताऊ अपने पुत्र अरुण कुमार के साथ पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर अशोक कुमार सिंह व कोतवाल जितेंद्र यादव ने चाराें घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल रीमा देवी व अवध कुमार को सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगाें को हिरासत में लेकर उनसे पूछतांछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के दबिशें देनी शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं बाबरिया गिरोह तो नहीं
औरैया। ग्राम समरथपुर में हुई लूट के बारे में पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने आशंका जताते हुए बताया कि कहीं यह गिरोह बाबरिया गिरोह तो नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें