फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबकर बालक की मौत

Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ग्राम क्योंटरा मे गुरुवार की दोपहर साथियाें से साथ यमुना नहाने आये 12 वर्षीय बालक का पैर फिसलने से डूब गया। आसपास के लोग जब तक उसे बाहर निकालते तब तक उसने दम तोड़ दिया था। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम क्योंटरा निवासी हरिश्चंद्र उर्फ छोटे मिश्रा का 12 वर्षीय पुत्र कन्हैया गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे अपने दोस्ताें के साथ यमुना नहाने गया हुआ था। वह कपड़े उतारकर यमुना में उतरा तभी उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। आसपास के लोगाें ने उसे डूबते देखा तो निकालने के लिए मशक्कत की। लेकिन जब तक बालक को यमुना से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालक के मौत की खबर जैसे ही परिवारीजनाें को लगी तो वह मौके पर पहुंच गये। जहां पर उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक बालक की मां तो बार बार बेहोश होकर जमीन पर गिर जा रही थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें