फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी को मार डाला

Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। अयाना थाना क्षेत्र के इकबालपुर गांव के खेतों से बरामद महिला के शव की शिनाख्त होते ही पुलिस ने शनिवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। दहेज की खातिर पति और ससुराल वालों ने ही हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सीओ शिवराज सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त अर्चना देवी पत्नी मुलायम सिंह निवासी हलधरपुर थाना भेगनीपुर जिला कानपुर देहात के रूप में की गई है। मृतक अर्चना का अपने पति से दहेज की मांग को लेकर मुकदमा भी अदालत में विचाराधीन है । पिछले दिनों रिश्तेदारों के समझाने पर महिला पति के साथ रहने लगी ।
पति मुलायम सिंह अपने चचेरे भाई राजू की ससुराल इकबालपुर में शादी समारोह में शामिल होने के बहाने अर्चना को यहां लाया। उसने खेतों में ले जाकर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे पर तेजाब भी डाल दिया।
विज्ञापन

मृतका के पास मिले मोबाइल नंबर पर पिता रामबाबू पुत्र कंहई निवासी ग्राम जलालपुर थाना सट्टी कानपुर को सूचना दी गई तो उसने आकर के मृतका की पहचान की। पहचान होते ही हत्या के राज से पर्दा उठता चला गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति मुलायम सिंह, सास रामदेई, ससुर लालाराम और चचेरे भाई राजू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिये संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम रवाना की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें