औरैया। शहर के खानपुर बाईपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिक्स लाइन परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन लाइन जेसीबी मशीन में फंसकर टूट गया। हादसे में एमपीडब्लू अयाना करंट से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार बाल-बाल बचा। तार टूटने के कारण हाईवे पर लगभग आधा घंटा जाम लग गया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें जमा हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवाया तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
सिक्स लेन परियोजना के तहत खानपुर बाईपास के पास रोड निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से कंपनी की ओर से नियुक्त किए गए एसबी बिल्डर्स का ठेकेदार आमोद सेंगर खुदाई कार्य करवा रहा था। हाईटेंशन लाइन के नीचे खुदाई करते समय जेसीबी मशीन से हाईटेंशन लाइन का तार फंसकर टूट गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि हादसे में तार की चपेट में आए मल्टी परपज वर्कर (एमपीडब्लू) यशदीप सिंह रूप से चुटहिल हो गए। बाइक में तार फंसने से एक युवक बाल-बाल बच गया। तार टूटने से हाईवे पर हंगामा मच गया। इससे लगभग आधे घंटे तक रोड जाम रहा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व बिजली विभाग के कर्मियों ने ने जाम खुलवाया। इससे रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे जमा हो गई।