फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के सूने मकान से हजारों की चोरी

Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात कोतवाली से कुछ कदम दूर दरोगा के सूने मकान से पचास हजार की कीमत के सामान की चोरी हो गई। सुबह दरोगा के बच्चों को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

विद्याराम पुत्र तुलाराम पुलिस विभाग में बतौर एसआई फर्रुखाबाद जिले में तैनात हैं । उनका परिवार पैतृक गांव खुदारामपुर थाना अजीतमल में रहता है । हाल ही में अजीतमल कस्बे के फिरोजनगर मोहल्ले में उन्होंने मकान खरीदा था । यहां उनका बेटा रिंकू और बेटी अलका रह कर के पढ़ाई कर रहे है। कोचिंग जाने के लिए दोनों शुक्रवार को चले गए। मकान में कंप्यूटर तथा अन्य जरूरी सामान है। रात में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने मकान के अंदर रखा इंवर्टर, स्टेपलाइजर, एलसीडी मोनीटर, दो डिजीटल कैमरे तथा और जरूरी कागजात सहित लगभग 50 हजार कीमत का सामान पार कर दिया ।सुबह दोनों स्कूल जाने के लिये गांव से आए। मेनगेट खोलते ही भौचक्के रह गए। उन्होंने चोरी की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर मौके का मुयाअना भी किया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें