फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे

Wed, 13 Mar 2013 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। मुरादगंज चौकी क्षेत्र के तहत सेंगनपुट्ठा के मजरा महासुख पुर्वा में मिड डे मील बनाते समय अचानक आग लग गई। आग लगते ही विद्यालय में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके चलते विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम महासुख पुर्वा में मंगलवार को रसोइया आशा देवी, मनोरमा देवी मिड डे मील बना रही थी। तभी अचानक चूल्हे से गैस की नली निकल गई। इससे अचानक आग भड़क गई। आग लगते ही खाना बनाने वाली महिलाएं रसोई घर से बाहर भागी और प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी कोे इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही विद्यालय का पूरा स्टाफ बच्चों को बाहर निकालने में जुट गया। इसके बाद पुलिस व फायर स्टेशन को सूचना दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल न हो सके। सूचना के करीब ड़ेढ़ बाद पहुंचे फायर कर्मियाें ने रसोईघर में जाकर सिलेंडर के रेगुलेटर को बंद कर आग पर काबू पाया। इस दौरान रसोई में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें