फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध एक्सप्रेस में भी कांवरियों का उत्पात

Mon, 11 Mar 2013 05:33 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध एक्सप्रेस में भी कांवरियों का उत्पात
विज्ञापन

दिबियापुर ( औरैया )। फफूंद स्टेशन पवर शनिवार रात अवध एक्सप्रेस में भी कांवरियाें ने उत्पात किया। कांवरियों में जमकर लाठियां चलीं। रेलवे पुलिस कम फोर्स होने के कारण मूक दर्शक बनी देखती रही। सुबह गोमती एक्सप्रेस में भी कांवरियों ने उत्पात मचाया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात लगभग साढ़े बारह बजे गोरखपुर से बांद्रा जा रही अप अवध एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकी। यहां पर औरैया जिले के कांवरिए उतरते ही इटावा एवं आगे के कांवरियों ने औरैया के कांवरियों पर धावा बोल दिया। बताया जाता है कि इटावा की ओर के कांवरियों का औरैया के कांवरियों के साथ काफी देर तक संघर्ष होता रहा। इस दौरान कई कांवरिए चुटहिल भी हुए। दोनों पक्षों में लगभग ढाई सैकड़ा कांवरिए आपस में झगड़ रहे थे। जीआरपी चौकी फफूंद प्रभारी जैनुल हसन का कहना है कि रेलवे कंट्रोल से उन्हें जानकारी मिली थी कि अवध एक्सप्रेस के कोचों में कांवरिए आपस में झगड़ रहे हैं। इसके चलते जीआरपी खासी सतर्क थी। जैसे ही ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। हालांकि किसी भी पक्ष ने मामले की तहरीर नहीं दी है। थोड़ी देर बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो गई। यहां बता दें कि शनिवार की सुबह गोमती एक्सप्रेस में कांवरियों एवं रेलवे पुलिस के बीच हुए झगड़े में चार रेलवे पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जबकि दो अन्य यात्री भी घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें