फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सुविधाओं से महरूम असेवा

Mon, 11 Mar 2013 05:33 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। औरैया ब्लाक का असेवा गांव आज भी सरकारी योजनाओं से महरूम है। लोगों के पास जाबकार्ड है पर काम नहीं है। समय पर राशन भी नहीं मिलता है। परेशान ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर गांव को सुविधा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जॉब कार्ड है लेकिन काम नहीं मिल पा रहा है। राशन कार्ड है पर खाद्य सामग्री नहीं दी जा रही है। पेयजल के लिए निषाद मोहल्ले में हैंडपंप नहीं हैं। उन्होंने बताया कि गांव की 80 वर्षीय वृद्धा सुखरानी देवी को न पेंशन है और न आवास, राशन कार्ड भी नहीं है। वृद्ध बेचेलाल के पास आवास नहीं इस अवस्था में झोपड़ी में अपने बुढ़ापे के दिन काटने को मजबूर है। ज्ञापन भेजने वाले में मनोष निषाद, छोटे, राधेश्याम निषाद, राज बहादुर निषाद, बेचेलाल, वीर सिंह आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें