फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िश्ाक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया

Mon, 11 Mar 2013 05:33 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रविवार को उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री विजय बहादुर पाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाआें की तैयारियाें का जायजा लेकर शिक्षामंत्री ने डीआईओएस को नकल विहीन शांतीपूर्ण परीक्षा संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन व्यवस्था चुस्त दुरूस्त बनाए।
विज्ञापन

आगामी 12 मार्च से शुरू हो रही उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद् की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाआें को बेदाग संपन्न कराने के लिए शिक्षा महकमा प्रयासरत है। इसी क्रम में गृह गांव से लखनऊ जा रहे उत्तर प्रदेश के शिक्षामंत्री माध्यमिक विजय बहादुर पाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। साप्ताहिक अवकाश होने के बाद भी कार्यालय खुला देख मंत्री पाल खुश हुए। अचानक मंत्री को देख अवाक जिला विद्यालय निरीक्षक डा. शांती कुमारी यादव ने उनका इस्तवाल किया। शिक्षामंत्री श्रीपाल ने कार्यालय में जारी बोर्ड परीक्षाआें की तैयारी का तो जायजा लिया ही वहीं डीआईओएस यादव से अब तक की बोर्ड परीक्षाआें की तैयारियाें की जानकारी ली।
कहा कि बोर्ड परीक्षा पर लगा नकल माफियाआें का दाग हटाना उनकी पहली प्राथमिकता है। मंत्री श्री पाल ने डीआईओएस को नकलविहीन परीक्षा कराने को निर्देशित करते हुए जिला प्रशासन से शांतीपूर्ण बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने का फरमान सुनाया। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। शिक्षामंत्री के निरीक्षण के संबंध में डीआईओएस डा. शांती कुमारी यादव ने बताया कि मंत्री जी अपने गृह गांव से लखनऊ जा रहे थे। डीआईओएस कार्यालय में उनका आना मात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

औपचारिकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें