औरैया। सेवानिवृत्त लेखपालों के देयकों का भुगतान और उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग पर अड़े लेखपालों ने कृषि एच कार्य का बहिस्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। एनटीपीसी दिबियापुर गेस्ट हाउस में हुई उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला इकाई की बैठक में लेखपालों ने कड़ा रुख अख्तियार किया। कहा कि मांगे न माने जाने तक उनका विरोध बरकरार रहेगा।
संघ के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप शाक्य ने कहा कि लेखपाल उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। उनकी जायज मांगों को भी तवज्जों नहीं दी जा रही है। अधिक काम और तनाव ज्यादा होने के बाद भी उपजिलाधिकारी सदर की ओर से शोषित नीति का लेखपाल विरोध करते हैं। तहसील अध्यक्ष अवनींद्र यादव ने जोरदार तरीके से लेखपालों के देयकों का भुगतान करने की मांग की। कहा कि मांगे न पूरी होने तक जिले भर के लेखपाल कृषि एच कार्य का बहिस्कार जारी रखेंगे। बैठक में लेखपालों ने एसडीएम सदर के व्यवहार पर असंतोष व्यक्त किया। बैठक में नाथूराम दोहरे, धर्मवीर सिंह, फूल सिंह, सुखवीर सिंह, कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।