फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लोकसभा में लहराएंगे भाजपा का परचम ‘

Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया का शुक्रवार को जनपद में जगह-जगह स्वागत हुआ। सद्भावना गेस्ट हाउस में हुए स्वागत समारोह में सरिता भदौरिया ने लोकसभा 2014 भाजपा का परचम लहराने की हुंकार भरी।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता के दौरान सरिता भदौरिया ने कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा किसी कानून बनाने से नहीं हो सकती। बल्कि जनमानस को सोच को बदलना होगा। कहा कि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में हैदराबाद के सांसद का सम्मान करने की घोषणा का विरोध करती हूं। भदौरिया ने कहा कि प्रदेश के 30 जिलों में सदस्यता का कार्य पूरा न हो पाने से अध्यक्षों का चयन नहीं हो पाया है। इसलिए गत दिवस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इन जिलों में अध्यक्ष का मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कर दिया जाए। सम्मान समारोह का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह चौहान ने किया व आभार जिला संयोजक अनिल कुमार गुप्त ने व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व विधायक केके राज, छक्कीलाल ने भी संबोधित किया। लखनऊ से औरैया प्रदेश उपाध्यक्ष बनकर पहली बार आने पर सरिता भदौरिया का इंडियन ऑयल से लेकर मुरादगंज तक जगह-जगह स्वागत हुआ। व्यापारी नेता सुधीर सिंह कुशवाह ने, विकास लॉज पर ओमनरायण चतुर्वेदी, डा.नरेंद्र त्रिपाठी, अनंगपाल सिंह तोमर, जीत कुमारी दुबे, लाखन सिंह राजपूत आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें