फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगी निचली गंगा नहर पुल की काया

Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। सब कुछ ठीक रहा तो निचली गंगा नहर का पुल नए कलेवर में दिखेगा। अधिकारियों की मानें तो रामगंगा संगठन की इस परियोजना को शासन स्तर पर एप्रूवल मिल चुका है। विश्व बैंक से फाइनेंस होना बाकी है। इसके लिए सर्वे एवं डिजाइन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुल के नवीकरण होने से जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

सिंचाईं खंड औरैया के अधिशाषी अभियंता वीके निरंजन ने बताया कि अलीगढ़ जिले से लेकर फतेहपुर जिले तक नचली गंगा नहर पर बने अपनी मियाद पूरी कर चुके पुलों के पुनर्निर्माण एवं नहर के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। रामगंगा संगठन की इस विशाल परियोजना को शासन स्तर पर एप्रूवल मिल चुका है। विश्व बैंक से फायनेंस होना बाकी है। उन्होंने दिबियापुर में बनने वाले इस नहर पुल के बारे में बताया कि यह पुल आरसीसी का बनेगा। बताया कि पुल बनाने के लिए न तो इस मार्ग पर रास्ता बंद किया जाएगा और न ही रुट डायवर्ट किया जाएगा।
अभी तक सिंगल लेन के इस पुल को डबल लेन का बनाया जाएगा। पहले एक लेन तैयार कर ली जाएगी। सिंगल लेन के नए पुल पर यातायात प्रारंभ कर दूसरी लेन बनाई जाएगी। हालांकि उन्होंने इस पुल पर आने वाले बजट की जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन

इनसेट
1955 में ही खत्म हो चुुकी है पुल की मियाद
वर्ष 1855 में औरैया जिले के दिबियापुर (उस समय के देवीपूर )के बीचों बीच गुजरी इटावा ब्रांच क्षेत्र की निचली गंगा नहर पर कन्नौज से औरैया को जोड़ने के लिए अंग्रेजी सरकार ने पुल का निर्माण कराया था। 1955 में यह पुल 100 वर्षों की मियाद पूरी कर चुका। इस पुल पर भारी टैंकर एवं अन्य कई भारी वाहन गुजरते हैं। लेकिन अधिकारियों का ध्यान इस पुल के स्थान पर दूसरा पुल बनाने की ओर नहीं गया। पुल के संकरा होने के कारण पिछले कई वर्षों से दिबियापुर के लोग इस पुल पर लगने वाले जाम से जूझ रहे हैं। कई बार पुल के पुनर्निमाण की मांग उठी परंतु अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें