फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर पहुंचे प्रश्नपत्रों के बंडल

Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। 12 मार्च से शुरू हो रही उप्र बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्रों के बंडल शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर भेज दिए गए। जीजीआईसी दिबियापुर से विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र भेजने के दौरान पूरे समय तक डीआईओएस औरैया डा.शाती कुमारी यादव जमीं रहीं।
विज्ञापन

डीआईओएस डा.शांती कुमारी यादव ने बताया कि जिले के 113 परीक्षा केंद्रों पर 12 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रहीं हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के लिए उत्तरपुस्तिकाएं पहले ही वितरित कीं जा चुकीं हैं। अब प्रश्नपत्र संबंधित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जा रहे हैं। शुक्रवार को पहले दिन बिधूना तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था एवं कड़ी निगरानी के साथ पहुंचाया गया। शनिवार को औरैया तहसील के परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों को पहुंचाया जाएगा। बताया कि 12 मार्च से प्रारंभ हो रही परीक्षा में इंटर एवं हाईस्कूल के 68140 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें