फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आिख्ार छिन गया डीपीओ से पद

Fri, 08 Feb 2013 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आदेशों को नजरअंदाज करने, निरीक्षण-दौरों में उपस्थित न होने और बिना अनमोदन के कार्यकत्रियों को नियुक्ति करने के अलावा स्वेच्छा से काम करने की गाज जिला कार्यक्रम अधिकारी पर गिरी है। जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी से डीपीओ पद से हटा दिया है। जिलाधिकारी नए आदेश जारी कर सहार ब्लाक के सीडीपीओ को पद की जिम्मेंदारी दी है।
विज्ञापन

पिछले माह से जिला कार्यक्रम कार्यालय अपनी कार्यगुजारियों से सुर्खियों में चल रहा था। उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश को नजरअंदाज कर की गईं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्तियां जिला कार्यक्रम अधिकारी लतिका सिंह के गले की फांस बनकर रह गई। नियम विरुद्ध नियुक्तियाें पर खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। मंगलवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने एक आदेश जारी कर जिला कार्यक्रम अधिकारी का पद लतिका सिंह से छीन लिया है। इससे पूर्व आदेश पत्र में जिलाधिकारी लिंगम ने डीपीओ लतिका सिंह पर सहार ब्लाक के महाराजपुर मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री ज्ञानवती के चयन में तत्कालीन जिलाधिकारी जीएस नवीन कुमार के आदेशों को नजर अंदाज कर बिना अनुमोदन के करने को गंभीर वित्तीय अनियमितता करार दिया है। साथ ही उनके माह के तय निरीक्षणों दौरों में पुष्टाहार संबंधी मिली शिकायतों को भी आधार बनाते हुए डीएम ने उनके कार्यों में उदासीनता और स्वेच्छा की कार्यशैली बताया है। उनसे मांगे गए स्पष्टीकरण आख्या भी प्रेषित न करने का भी डीपीओ पर आरोप है।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने राजकीय हित में बाल विकास परियोजना अधिकारी लतिका सिंह से तत्काल प्रभाव से डीपीओ पद हटाने के आदेश जारी किए है। डीएम ने लतिका सिंह से चार्ज छीनकर सीडीपीओ सहार कन्हैयालाल को प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद की जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें कार्य के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें