फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को विद्युत कटौती से फिर जूझना पड़ेगा

Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/दिबियापुर। सपा सरकार बनते ही जिले के लोगों को अघोषित विद्युत कटौती की समस्या से कई महीने जूझना पड़ा था। भीषण गर्मी के मौसम में हुई कटौती से लोग बुरी तरह से त्रस्त हुए थे। फिर जिले को निर्बाध आपूर्ति दिए जाने का आदेश आया तो लोगों की बांछें खिल गई लेकिन इस खुशी पर विद्युत विभाग की नजरें फिर टेढ़ी हो गई हैं। अब उपभोक्ताओं को एक बार फिर से फरवरी माह तक 17 घंटे की आपूर्ति से रूबरू होना पड़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शहर की निर्बाध आपूर्ति को रोककर पुन: 17 घंटे कर दिया गया। अचानक आए इस आदेश से उपभोक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि कि जब मर्जी हो आपूर्ति निर्बाध कर देते हैं और जब मर्जी होती है बिना पूर्व सूचना के आपूर्ति में कटौती शुरू कर दी जाती है। इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अचानक उनके पास असैनी पॉवर हाउस से जेई ट्रांसमिशन आरके सक्सेना ने फोन करके कटौती की जानकारी दी और तत्काल आपूर्ति काट दी गई। उन्होंने बताया कि इस बाबत उन्हें भी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई है। दिबियापुर प्रतिनिधि के अनुसार, असेनी सबस्टेशन के अवर अभियंता आरके सक्सेना के अनुसार मंगलवार को अपराह्न पनकी कंट्रोल से नए आदेश पहुंचे हैं। इसके तहत औरैया में अब 17 घंटे विद्युतापूर्ति होगी। नए शेड्यूल के अनुसार औरैया शहरी फीडर को शाम 4 बजे से रात 11 बजे एवं रात में 2 बजे से अगले दिन दोपहर 12 बजे तक विद्युतापूर्ति की जाएगी। नया शेडयूल अगले आदेशों तक लागू रहेगा। यहां बता दें कि पिछले दिनों औरैया जिले में आए कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के कड़े निर्देशों के बाद औरैया तहसील क्षेत्र के सभी फीडरों को 4 घंटे अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की जा रही थी। इसमें औरैया शहर में भी 17 के स्थान पर 21 घंटे विद्युतापूर्ति प्रारंभ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें