फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनी बस्ती से दिन दहाड़े बाइक चोरी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के घनी बस्ती में शुक्रवार की दोपहर एक बाइक फिर चोरी हो चुकी है। लाख प्रयासों के बाद भी पुलिस बाइक चोरों को पकड़ने में कामयाबी नहीं दिखा पा रही है। पुलिस ने जल्द बाइक चोरों का खुलासा करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान में उनकी टीम जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी शहर की घनी बस्ती गढ़ैया मोहल्ला निवासी विजय कुमार पुत्र जगदीश नरायन तिवारी के मकान से चोरों ने बाइक चोरी कर ली। इसकी जानकारी विजय कुमार ने कोतवाली प्रभारी ब्रज मोहन वर्मा को तहरीर देकर की। उन्होंने बताया कि वह घर पहुंचे ही थे कि कुछ ही मिनटों में वह बाहर आए तो देखा कि उनकी बाइक गायब थी। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी ब्रज मोहन वर्मा ने बताया कि बाइक चोरों की तलाश के लिए उन्होंने एक टीम गठित की है। यह टीम बाइक चोरों को पकड़ने में जुटी है। जल्द ही बाइक चोर गिरोह उनकी गिरफ्त में होगा। गौरतलब है कि शहर में पिछले लगभग छह महीने से बाइक चोरों का आतंक है।
शहर में घनी बस्ती हो या व्यस्तम बाजार वह मौका पाकर बाइक व साइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दे देते हैं। शिकायतों पर पुलिस बाइक चोरों को पकड़ने में जुटी है। लेकिन चोर हैं कि पुलिस की आंखों में धूल झोंककर आसानी से वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें