फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफूंद चौराहे पर चलीं गोलियां

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। थाना से लगभग दो सौ मीटर दूर भीड़ भाड़ भरे फफूंद चौराहे पर जमकर हवाई फायरिंग हुईं। हालांकि इसमें को हताहत नहीं हुआ। सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रधान ऊमरसाना ने प्रधानी चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटे एवं भतीजे ने जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है। इधर, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 2 बजे दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आसपास के दुकानदार एवं राहगीर कुछ समझ पाते इससे पहले हवाई फायरिंग शुरू हो गई। लोग बताते हैं कि दोनों पक्षों की ओर से लगभग एक दर्जन राउंड फायरिंग हुई। फफूंद चौराहे पर मौजूद पुलिस पिकेट ने थाना दिबियापुर पुलिस को सूचना दी। इस पर आनन फानन थाना पुलिस दल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को आता देख दोनों ही पक्ष लोग भाग खड़े हुए। थोड़ी देर बाद एक पक्ष से सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान ऊमरसाना धर्मेद्र यादव साथियों के साथ दिबियापुर थाने पहुंचे। धर्मेंद्र ने दिबियापुर थानापुलिस को तहरीर दी है कि वह ब्लाक भाग्यनगर से वापस लौट रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे ककोर खुर्द ककुरिया निवासी तीन नामदर्ज आरोपियों ने फायर झोंक दिया। साथियों ने आकर किसी तरह से उसे बचाया। धर्मेंद्र का कहना है कि दो आरोपी ग्राम ऊमरसाना के पूर्व प्रधान का पुत्र एवं भतीजा है। पूर्व प्रधान इस बार भी चुनाव लड़ीं थी और हार गईं। तब से ही पूर्व प्रधान एवं उनका परिवार रंजिश मानता है। हालांकि दूसरे पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। उधर, लोगों का कहना है कि बुधवार सुबह से दोनों पक्षों के बीच तीन बार लड़ाइयां हुईं। तीसरी बार में फायरिंग की घटना पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें