औरैया। जिले में आगामी 20 नंबर तक चलने वाले विधान सभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में योगदान न करने वाले बूथ लेविल अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों पर तैनात बूथ लेविल अधिकारियों की ओर से किए गए पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की जाएंगी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत जिले की बिधूना, औरैया और दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का गत एक अक्तूवर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। यह अभियान आगामी 20 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने स्पष्ट कहा है कि विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान में योगदान न देने वाले बूथ लेविल अधिकारियों के विरुद्ध लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम की तहत कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अभियान के दौरान पुनरीक्षण कार्य के तहत बीएलओ की ओर से प्राप्त किए प्रारूप - 6, 7, 8 व 8क के आधार पर बीएलओ के योगदान की समीक्षा की जाएगी। शनिवार को मतदाता पंजीकरण मेले में मौजूद बीएमओ और पुनरीक्षण कार्य में नियुक्त अधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करते हुए डीएम लिंगम ने कहा है कि शून्य योगदान रखने को वाले बीएलओ के विरुद्ध निर्वाचन आयोग की लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीएम ने बीएलओ को निर्वाचन कार्य से संबंधित विविध जानकारियों को जनता तक पहुंचाने का
आह्वान किया।