औरैया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) काम काम इन दिनों युद्ध स्तर पर चल रहा है। घर घर दस्तक दे रहे बीएलओ ने कुल मतदाताओं के सापेक्ष 99 फीसदी प्रपत्र बांट दिए हैं। अब आवेदन भरे जाने के बाद वापसी के काम में तेजी आएगी।
जिले में 10 लाख से ज्यादा मतदाताओं को लेकर एसआईआर कार्यक्रम निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में 1139 बीएलओ घर-घर पहुंच रहे हैं। प्रथम चरण में मतदाताओं को आवेदन देने का काम 99 फीसदी पूरा कर लिया गया है। वहीं अब इन आवेदनों को मतदाता भरने के बाद बीएलओ को मुहैया कराएंगे। वितरण का काम लगभग अंतिम दौर में होने की वजह से अब आवेदनों की वापसी का काम रफ्तार पकड़ेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि एसआईआर के प्रपत्रों को बांटने का काम 99 फीसदी पूरी हो गया है। अब इन्हें तेजी से वापस लेने का काम पूरा किया जाएगा।